जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र से गायब युवती को बिहार पुलिस ने जमुई से बरामद कर लिया है। युवती सिमरन कौर के घर में काम करती थी। दिसंबर में वह मुन्ना शुक्ला के साथ बिहार चली गई। जहां उसका यौन शोषण किया जाने लगा। शनिवार को युवती ने सिमरन कौर को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी। युवती ने बताया- जमुई में उसका यौन शोषण किया जा रहा है। साथ ही मुन्ना शुक्ला उसे बेचना चाहता है। इसके बाद सिमरन थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन जमुई में मिला। जमुई पुलिस से संपर्क किया गया। वहां की पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : 52 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सलमा गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : अपराधियों की गोली से घायल SI से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता,…










