ATM में फंसा कार्ड, मददगार बनकर आया शख्स कर गया ये कांड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्थित SBI के ATM से एक शातिर ठग ने मददगार बनकर एक व्यक्ति के खाते से 47 हजार 800 रुपये उड़ा लिये। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद शनिवार को पैसे निकालने के लिये भालूबासा स्थित SBI के ATM पहुंचे थे। ATM मशीन में कार्ड डालते ही वह किसी कारणवश फंस गया। इसी बीच वहां मौजूद एक अज्ञात युवक उनके पास आया और खुद को मददगार बताते हुये सलाह दी कि वे बैंक जाकर इसकी शिकायत करें। कामता प्रसाद को लगा कि युवक उनकी मदद कर रहा है। वह बैंक की ओर बढ़ गये, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक के बाद एक पैसे निकासी के मैसेज आने लगे। जब तक वे स्थिति को समझ पाते, उनके खाते से कुल 47,800 रुपये गायब हो चुके थे।

पलक झपकते साफ हो गई मेहनत की कमाई

पीड़ित को तब एहसास हुआ कि ATM के बाहर खड़ा तथाकथित मददगार दरअसल एक शातिर ठग था, जिसने मौके का फायदा उठाकर उनके बैंक खाते से रकम निकाल ली। घटना के बाद कामता प्रसाद ने सीतारामडेरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने ATM के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। पुलिस का कहना है कि साइबर और ATM ठगी के मामलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से पहले सावधानी बरतनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : यूपी को मिला स्थायी DGP…

इसे भी पढ़ें : हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास युवक की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें : गर्भवती की ह’त्या पर उबाल, अमर बाउरी बोले, सत्ता के साये में फल-फूल रहे अपराधी…

इसे भी पढ़ें : 1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

इसे भी पढ़ें : क्या सच होने लगी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बढ़ाई दुनिया की चिंता…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सूर्या का ‘का’तिल’ पुलिस मु’ठभेड़ में ढे’र…

UP : बकरीद के दिन हुई 17 साल छात्र...

चुराया सोना निकला नकली, चोरों का टूटा दिल, एक चूक से चला गया अंदर…

Ranchi : रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के शांत माने...

यूपी को मिला स्थायी DGP…

UP : लंबे मंथन, कई दौर की चर्चाओं और...

हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास युवक की मिली डे’ड बॉडी…

Ranchi : राजधानी रांची के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के...