Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 14 जून तक कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की मजबूती को ध्यान में रखते हुये महालीमोरूप और सीनी स्टेशनों के बीच विशेष मरम्मत अभियान शुरू किया है। इसके चलते छह मेमू ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
14 जून तक चलेगा ट्रैक नवीकरण कार्य
रेल अधिकारियों के अनुसार महालीमोरूप और सीनी स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (TRT) मशीन की मदद से पुराने स्लीपर बदले जा रहे हैं। इसके लिये 14 जून तक विशेष ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। करीब 3 घंटे 45 मिनट के इस ब्लॉक के दौरान संबंधित रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा के लिये समय-समय पर ट्रैक का रखरखाव बेहद जरूरी है।
ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है।
13 जून को रद्द
- चाकुलिया–टाटानगर मेमू
- टाटानगर–बड़बिल मेमू
12 और 14 जून को रद्द
- बड़बिल–टाटानगर मेमू
- टाटानगर–चाकुलिया मेमू
रोजाना सफर करने वालों की बढ़ेगी परेशानी
इन ट्रेनों के रद्द होने का सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ने वाला है। टाटानगर, चक्रधरपुर, चाकुलिया और बड़बिल क्षेत्र के हजारों छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे कारोबारी और मजदूर रोजाना इन मेमू ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। इससे अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : 87 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे नये टाइम टेबल बोर्ड, मिलेगी स्मार्ट सुविधा…
इसे भी पढ़ें : सरकार पर बरसे पंकज मिश्र, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : “जान दे देंगे, तालाब नहीं देंगे” क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…
इसे भी पढ़ें : अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…










