गिरिडीह : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने थाना परिसर में दुधमुंही बच्ची को चाइल्ड लाइन की टीम को शुक्रवार को सौंप दिया। हालांकि उस बच्ची को झाड़ी से उठा कर लाने वाली प्यारी सिंह के परिजनों ने बच्ची को अपने पास रखने की बात कही, लेकिन फिलहाल प्रशासन की ओर से उस बच्ची को चाइल्ड लाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read More :नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को झांसे में लिया, फिर कर दिया ये…
कल झाड़ी में मिली थी दुधमुंही
गौरतलब है कि गुरुवार को शाम 4:00 बजे बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ओझाडीह बंगारी गांव की झाड़ी में यह बच्ची मिली थी। ग्रामीणों द्वारा उस बच्ची को अपना लिया गया था। इसकी भनक प्रशासन को लगी तो बच्ची की देखरेख के लिए उसे चाइल्डलाइन की टीम को सौंपना आवश्यक समझा गया। दूसरी ओर, उस बच्ची को उठाने वाली महिला प्यारी सिंह बिलख-बिलख कर रो रही थी और बच्ची को नहीं देने की बात लगातार कह रही थी।
Read More :देश के इस राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, CM ने सख्ती बरतने के दिए संकेत








