spot_img
spot_img
spot_img

52 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सलमा गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरायकेला : आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एचरोड से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर सलमा खातून को पकड़ा है। पुलिस ने सलमा खातून के पास से 52 पुड़िया ब्राउन शुगर और 16 सौ रुपए नगद बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एचरोड में रहने वाली महिला ब्राउन शुगर की तस्‍करी करती है। सूचना के सत्‍यापन के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की। जिसमें पुलिस को सफलता मिली।

सलमा के अलावे पुलिस ने दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। जानकारी के अनुसार आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप एक होटल के पास दोनों महिलाएं अवैध देशी शराब बेचते धराई थी। इनके पास से कई लोकल ब्रांड के अवैध देसी शराब की बोतलें बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बताया कि अवैध नशा के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। यहां याद दिला दें कि बीते एक साल के दौरान दर्जनों ब्राउन शुगर कारोबारी को पुलिस सलाखों के पीछे भेजे चुकी है। बावजूद इसके इलाके में धड़ल्ले से ब्राउन शुगर का कारोबार जारी है। इस संबंध में जिले के एसपी ने बताया कि बड़े तस्कर सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। छोटे-छोटे कारोबारी सक्रिय हैं, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। जल्द ही इलाके से ब्राउन शुगर का कारोबार समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्‍यार, और दोनों हो गए…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...