रांची : राज्य में कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। वहीं सरकार इसकी रोकथाम के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान भी चला रही है। शुक्रवार को डीसी छवि रंजन औचक निरीक्षण पर निकले। लालपुर सर्कुलर रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों और दुकानों में गए। सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर (SMS) का उपयोग करने की बात कही। दुकान के बाहर नो मास्क, नो इंट्री का बोर्ड लगाने को कहा। वहीं डीसी ने रास्ते में बिना मास्क चल रहे लोगों को मास्क दिया और उनसे मास्क पहनने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये










