रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेडिका पहुंचकर अपराधियों की गोली से घायल सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा से मुलाकात की और हाल-चाल जाना। बहादुरी के लिए उनको सम्मानित भी किया। मंत्री बन्ना गुप्ता विधानसभा सत्र से सीधे मेडिका पहुंचे थे। बहादुरी के लिए एसआई सुभाष चंद्र लकड़ा की हौसला आफजाई की और 5000 नगद और शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान घायल सब इंस्पेक्टर के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मेडिका प्रबंधन को बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
क्या है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि छिनतई गिरोह के सदस्य घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का अलर्ट कर दिया गया था। चुटिया इलाके में एक स्कूटी पर पुलिस को संदेह हुआ। जब सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा ने स्कूटी सवार अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो दोनों फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर ने पीछा कर दोनों को रोका और हथियार बंद अपराधियों से भिड़ गए। इस दौरान उठा-पटक भी हुई। सुबोध ने बहादुरी से दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच एक अपराधी ने सब इंस्पेक्टर की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दोनों अपराधियों को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, मगर अपराधी फरार हो गए। आनन-फानन में सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…
इसे भी पढ़ें : बिहार: होली पर शराब तस्करों का कलाकारी देख, दंग रह गई पुलिस










