कोहराम लाइव डेस्क : किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले हमें यह जानकारी होना जरूरी है कि उसमें निवेश पर आयकर छूट मिलती है या नहीं। इंडिया में सुरक्षित और गारंटीड निवेश विकल्पों की बात आने पर PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजनाओं का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ये सभी लोकप्रिय निवेश विकल्पों में शुमार हैं। इनमें निवेश सुरक्षित भी रहता है। इनमें से कई निवेश विकल्प ऐसे हैं, जहां इन्वेस्टर को टैक्स छूट प्राप्त होती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
PPF योजना में तीन जगह टैक्स लाभ मिलता है। इस योजना में योगदान, ब्याज आय और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि, तीनों ही टैक्स फ्री होती हैं। इस योजना में आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का लाभ दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट के Founder बिल गेट्स ने लगवाया Covid vaccine का पहला Dose
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) में किया गया निवेश भी आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के योग्य माना जाता है। इन सर्टिफिकेट्स में निवेश से प्राप्त ब्याज कर छूट के योग्य होता है। यहां निवेश से प्राप्त आय मैच्योरिटी के वर्ष को छोड़कर, वास्तव में कर मुक्त होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना
PPF की तरह ही इस योजना में भी मैच्योरिटी के दौरान निवेश की गई राशि पर ब्याज टैक्स फ्री होता है। इसमें किया गया निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के योग्य निर्धारित है।
इसे भी पढ़ें : जवानों ने 17000 फीट पर ऐसे लहराया तिरंगा…










