spot_img

माइक्रोसॉफ्ट के Founder बिल गेट्स ने लगवाया Covid vaccine का पहला Dose

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। इस सप्ताह के अंत में उन्होंने ट्वीट में कहा कि 65 साल की उम्र होने का एक फायदा यह है कि मैं कोविड-19 वैक्सीन के लिए योग्य माना गया हूं। इस हफ्ते मुझे मेरी पहली खुराक मिली और मुझे काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने आगे लिखा, सभी वैज्ञानिकों, ट्रायल प्रतिभागियों, नियामकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रिया, जो हमें यहां तक लेकर आए हैं।

वैक्‍सीन को लेकर लगाए गए हैं कई आरोप

बीते दिनों कोविड-19 और इसके खिलाफ बनाई गई वैक्सीन को लेकर बिल गेट्सपर कई आरोप लगाए गए हैं। पहले खबरें फैलाई गई थीं कि कोरोना बिल गेट्स और दवा कंपनियों की मिली-भगत है,ताकि इससे दवाओं का निर्माण करने वाली कंपनियों को फायदा हो। फिर यह सुनने में आया कि कोरोनावायरस वैक्सीन के जरिये वह लोगों के शरीर में एक माइक्रोचिप डलवाना चाहते हैं, ताकि वायरस की स्थिति के बारे में लोगों को और भी अधिक जानकारी मिल सके। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने इन्हें फेक बताते हुए इन खबरों का खंडन किया है।

इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस जयश्री रमैया ने कर लिया सुसाइड, सोशल मीडिया पर लिखा था ये…

कोराना को हराने में लगेगा लंबा वक्‍त : बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को पराजित करने में लंबा समय लगेगा। वह इस दिशा में आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं। बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इस वायरस को हराकर रहूंगा,लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह दो महीने में हो जाएगा। यहां तक पहुंचने में लंबा वक्त लगा है और इसे हराने में भी लंबा वक्त लगने वाला है।’ दरअसल बाइडेन ने हाल ही में कहा था कि अगले कई महीनों तक इस महामारी की दिशा बदलने के लिए उनका प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है। हालांकि दो महीने पहले उन्होंने कहा था कि वह वायरस को हराकर रहेंगे। बाइडेन इन बयानों से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें :चीनी घुसपैठ को Indian Army ने किया नाकाम, झड़प के बाद हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...