spot_img

वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : केरल के वायनाड में मंगलवार को लगातार बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हो गया। अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी सुरंग परियोजना के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। सात अन्य घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। आशंका है कि मलबे में मजदूरों के साथ कुछ पर्यटक भी फंसे हो सकते हैं।

CM ने बुलाई आपात बैठक

घटना के बाद CM वी.डी. सतीशन ने तुरंत आपात बैठक बुलाई और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिये। राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को मौके पर भेजा गया है। भारी बारिश के कारण निर्माण स्थल पर जमा मिट्टी का विशाल ढेर अचानक धंस गया। घटनास्थल पर खड़ी कई गाड़ियां और मजदूरों की बस भी मलबे की चपेट में आने की आशंका है। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि NDRF, पुलिस, दमकल और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत-बचाव अभियान चला रहे हैं।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, मेप्पडी में पिछले 24 घंटे में 226 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद वायनाड और कोझिकोड में रेड अलर्ट, जबकि मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

इसे भी पढ़ें : …और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...