Kohramlive Desk : ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 की महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में पूल ए के चौथे और अंतिम मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 3-2 से हरा दिया। इस तरह इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत की ओर सलीमा टेटे (तीसरे मिनट में), नवनीत कौर (22वें मिनट) और लालरेमसियामी (51वें मिनट में) ने गोल किया। कनाडा की ओर से ब्रायन स्टेयर्स (23वें मिनट में) और हैना हॉन (39वें मिनट में) ने एक-एक गोल किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज
इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया है। पहला क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारतीय टीम ने ज्यादातर समय गेंद को अपने नियंत्रण में रखा और मैदान के दाहिने तरफ से सबसे ज्यादा अटैक किया। कनाडा की टीम इस दौरान भारतीय घेरे को पार कर पाने में असफल रही।
पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही भारतीय महिला टीम ने पहली सफलता हासिल की। मैच की शुरुआत में 2 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में भारत की तरफ से एकमात्र गोल करने वाली वंदना कटारिया ने शानदार शॉट लिया, लेकिन कनाडा की गोलकीपर ने अपनी टीम के लिए बढ़िया बचाव किया।
इसके बाद गुरजीत कौर को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर उनके शॉट को कनाडा के डिफेंसर ने रोका।सलीमा टेटे (तीसरे मिनट में) ने डिफ्लेक्शन का फायदा उठाते हुए गेंद को कनाडा के गोलपोस्ट तक पहुंचा दिया। लालरेमसियामी और संगीता कुमारी ने क्रमशः 5वें और 15वें मिनट में फील्ड गोल का अच्छा प्रयास किया, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। इस तरह मैच में पहले 15 मिनट खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का जारी रहा अटैकिंग मोड
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना अटैकिंग मोड जारी रखा और लगातार कनाडा के सर्किल में घुसते हुए उनपर दबाव बनाए रखा। इस बीच भारत की नवनीत कौर (22वें मिनट) को गोल करने का एक बेहद आसान मौका मिला और उन्होंने इसे बिना गंवाए एक शानदार फील्ड करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। लालरेमसियामी ने मैदान के दाएं ओर से गेंद को पास किया और नवनीत कौर ने इसे कनाडाई गोलपोस्ट तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की।
भारत की ओर से 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद कनाडा की टीम ने भी गोल करने का प्रयास तेज किया। इस प्रयास में कनाडा को 23वें मिनट में सफलता मिली जब ब्रायन स्टेयर्स ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील कर स्कोर को 2-1 कर दिया। कनाडा की टीम ने इसके बाद स्कोर को बराबर करने का प्रयास जारी रखा तो वहीं, भारतीय टीम अपने बढ़त को बनाए रखने का प्रयास जारी रखा। 24वें मिनट में भारत की ओर से सोनिका ने, जबकि 29वें मिनट में कनाडा की ओर से मेडलिन सेको ने गोल करने का प्रयास किया। भारत ने एक गोल के अंतर के साथ 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बरकरार रखी।
हाफ टाइम के बाद रही बराबरी की स्थिति
हाफ टाइम के ब्रेक के बाद मैच के तीसरे क्वार्टर में कनाडा ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। कनाडा की ओर से हैना हॉन (39वें मिनट में) ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके का फायदा उठाते हुए एक गोल किया और इसके साथ ही स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कनाडा को तीन और पेनल्टी कॉर्नर के मौके मिले, लेकिन भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को गोल करने के लिए कोई मौका नहीं दिया।
चौथे और निर्णायक क्वार्टर में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल करने के लिए आक्रामक रुख अपनाया। सबसे पहले वंदना कटारिया का फील्ड गोल असफल रहा, इसके बाद गुरजीत कौर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकीं। लेकिन, अंततः लालरेमसियामी (51वें मिनट में) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया।
इसे भी पढ़ें :पत्नी को लाने जा रहा था ससुराल, रास्ते में मिली खूबसूरत लड़की ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें
इसे भी पढ़ें :पाक सेना के टॉप कमांडर को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 वरिष्ठ अधिकारी के शव मिले
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें






