Pakistan: पाक सेना के टॉप कमांडर को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रेश हो गई थी। हेलिकॉप्टर में 12वीं कोर के कमांडर जनरल सरफराज अली (Commander General Sarfraz Ali) और अन्य पांच वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सवार थे। यह सभी बलूचिस्तान में किए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी में जुटे हुए थे।
अब खबर आ रही है की हेलीकॉप्टर में सवार सेना के सभी छह वरिष्ठ अधिकारियों की डेड बॉडी मिल गई है। पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है। पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने सोमवार को ट्वीट किया। ट्वीट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर का एटीसी (ATC) से संपर्क टूट गया है। यह हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत अभियान पर था। इसमें कमांडर 12 कोर सहित छह लोग सवार थे, जो बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। जबकि पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया और पिछले करीब पांच घंटे से लापता है। इस संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
The wreckage of unfortunate hel which was on flood relief ops found in Musa Goth, Windar, Lasbela. All 6 offrs & sldrs incl Lt Gen Sarfraz Ali embraced shahadat. اِنّا لِلَّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
Accident occurred due to bad weather as per initial investigations . DTF pic.twitter.com/dnyano2vqC— DG ISPR (@OfficialDGISPR) August 2, 2022
A Pakistan army aviation helicopter which was on flood relief operations in Lasbela, Balochistan lost contact with ATC. 6 individuals were on board including Commander 12 Corps who was supervising flood relief operations in Balochistan. Search operation is underway.DTF
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) August 1, 2022
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां विशेष रूप से बलूचिस्तान, सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत के प्रयास शुरू किए गए हैं। इन इलाकों में हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि बलूचिस्तान में 1 जुलाई से 467 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई है। बलूचिस्तान में हाल की बारिश से विशेष रूप से लासबेला, केच, क्वेटा, सिब्बी, खुजदार और कोहलू में अचानक आई बाढ़ से उनतीस जिले प्रभावित हुए हैं।
इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : ट्रैक से गिरे कई साइक्लिस्ट, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू यादव को सिंगापुर में इलाज कराने की मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें :दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘Indigo’ प्लेन के नीचे आई कार, देखें आगे क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :OMG! खोपड़ी पर दौड़ा दिया घोड़ा… देखें वीडियो









