Dhanbad (Sujit Kumar) : मुथुट फाइनेंस बैंक में डाका डालने आये 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं दो बदमाशों को जिंदा दबोच लिया। वहीं दो भाग निकलने में कामयाब रहे। दिन के उजाले में बीच शहर में भीड़ भड़क्का वाले बैंक मोड़ के पास ऐन वक्त पर गिने चुने जाबांज पुलिस अधिकारियों की इस बहादुरी पर लोगों को गुमान है। पुलिस डकैती की वारदात को टाल खूब वाहवाही बटोरी। दिन दहाड़े हुए एनकाउंटर के बाद मौके-ए-वारदात पर लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। जिस दिलेरी और सूझबूझ से police ने अपना जौहर दिखाया, उसे देख हर किसी के मुख से यही निकला… यह है अपनी झारखंड पुलिस।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो पल भर में पूरे देश-दुनिया में वायरल हो गया। हर किसी ने धनबाद police को शाबाशी दी। वहीं धनबाद के पुलिस कप्तान संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और police अधिकारियों खासकर बैंक मोड़ के थानेदार पीके सिंह की हौंसला अफजाई की। उन्हें मान सम्मान दिया जायेगा। झारखंड पुलिस के मुखिया नीरज सिन्हा ने भी पुलिस को शाबाशी दी। सुनें क्या बोले धनबाद के पुलिस कप्तान संजीव कुमार…
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…






