spot_img

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप खलखो के घर पर हुई बमबारी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। जांच में सामने आया कि वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सरिता कुजूर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। 30 जून की सुबह कुलदीप खलखो के घर पर चार देसी सुतली बम फेंके गये थे। एक बम फटा, जबकि तीन जिंदा बमों को बम निरोधक दस्ता (BDS) ने सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।

प्रेम संबंध बना वारदात की वजह

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप खलखो और सरिता कुजूर के बीच पहले प्रेम संबंध था। बाद में सरिता का संबंध समीर केरकेट्टा से हो गया, जिससे दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। इसी रंजिश में कुलदीप की हत्या की नीयत से बमबारी की साजिश रची गई। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले कुलदीप के घर की रेकी की और फिर जंगल में जाकर बम फेंकने का रिहर्सल भी किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। सुनें क्या बोले रांची के रुरल SP गौरव गौस्वामी

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

इसे भी पढ़ें : ईशान किशन का बड़ा धमाका…

इसे भी पढ़ें : पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

इसे भी पढ़ें : CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...