Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के पझरापानी, भंडारबगीचा (बारीडीह) की धरती गुरुवार को फिर आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी। ऐतिहासिक मोउर सेरवा एवं रथ मेला में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अथाह भीड़ रही। गांव की पगडंडियों से लेकर मेले के मैदान तक हर ओर भक्ति, उत्साह और लोक जीवन की सोंधी खुशबू बिखरी रही। इस मेले की सबसे अनोखी और दिल को छू लेने वाली परंपरा नवविवाहित दुल्हनों की रही। विवाह के समय सिर पर सजा मौर जब भगवान के चरणों में अर्पित हुआ, तो वह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि सुखी दांपत्य, परिवार की खुशहाली और जीवनभर के मंगल की कामना का प्रतीक बन गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को निभाने दूर-दराज के गांवों से नवविवाहित जोड़े भी यहां पहुंचे। रथ मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य सरीता देवी तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सदियों पुरानी परंपरा
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि पझरापानी का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और विशेष रूप से नवविवाहित जोड़े भगवान के चरणों में अपना शादी का मौर अर्पित कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगते हैं। मेले में पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहू, आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक मानकी राजेंद्र साही, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, झामुमो नेता कुदुस अंसारी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाईक, अमरनाथ चौधरी, विक्रांत तिवारी, शशि मेहता, रामवृक्ष महतो, गुड्डू तिवारी, आनंद महतो, बिहारी साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
ओरमांझी में भगवान के चरणों में सजा सुहाग का मौर…#OrmanjhiNews #RanchiNews #JagannathRathYatra #MourSerwaMela #JharkhandCulture #ReligiousFestival #NewlywedTradition #KohramLive pic.twitter.com/RBBZC7zbyZ
— KohramLive (@KohramLive) July 16, 2026
इसे भी पढ़ें : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा IIIT रांची
इसे भी पढ़ें : यादगार रही जगन्नाथपुर रथयात्रा, मॉनिटरिंग करते रहे खुद DC-SSP
इसे भी पढ़ें : चौपारण में भव्य रथयात्रा, टूटे सभी रिकॉर्ड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM आवास में आध्यात्मिक मुलाकात…
इसे भी पढ़ें : भारत मंडपम में छाया झारखंड, खूब भा रहा बोतल और मग… देखें








