Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रथ की डोर खींचकर पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। पूरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा।
रथयात्रा का शुभारंभ रामगढ़ राजघराने के वंशज उदयभान नारायण सिंह ने पारंपरिक पाहिंद विधि से किया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, अमित यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस्कॉन के विदेशी भक्तों का संकीर्तन, ओडिशा के लोकनृत्य और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत, लस्सी, खिचड़ी और चिकित्सा शिविर लगाकर सेवा की। विधायक मनोज कुमार यादव ने पानी के टैंकरों से श्रद्धालुओं पर फुहारें डलवाईं, जबकि ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान ने फूलों की वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया।
चौपारण में भव्य रथयात्रा, टूटे सभी रिकॉर्ड… देखें वीडियो #Hazaribagh #Chauparan #JagannathRathYatra #RathYatra2026 #LordJagannath #ChauparanNews pic.twitter.com/uFM5CEBRSS
— KohramLive (@KohramLive) July 16, 2026
इसे भी पढ़ें : CM आवास में आध्यात्मिक मुलाकात…
इसे भी पढ़ें : भारत मंडपम में छाया झारखंड, खूब भा रहा बोतल और मग… देखें
इसे भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा रांची, CM ने कर दिया बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : CM से मिलीं झारखंड की नई ‘ब्यूटी क्वीन’, कैसे जीता ताज… जानें








