Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में गुरुवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुये। पूरा मेला क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किये। DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने अन्य अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का लगातार निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम और CCTV कैमरों के जरिये भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।
मेला क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, यातायात पुलिस, QRT, चिकित्सा और अग्निशमन दल की तैनाती की गई थी। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 जुलाई तक चलने वाले मेले और घूरती रथयात्रा के दौरान भी सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में भव्य रथयात्रा, टूटे सभी रिकॉर्ड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM आवास में आध्यात्मिक मुलाकात…
इसे भी पढ़ें : भारत मंडपम में छाया झारखंड, खूब भा रहा बोतल और मग… देखें
इसे भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा रांची, CM ने कर दिया बड़ा ऐलान… जानें








