Ranchi : भारत सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। संस्थान ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने की एक सार्थक पहल है। IIIT रांची समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता रहा है।
इसे भी पढ़ें : यादगार रही जगन्नाथपुर रथयात्रा, मॉनिटरिंग करते रहे खुद DC-SSP
इसे भी पढ़ें : चौपारण में भव्य रथयात्रा, टूटे सभी रिकॉर्ड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM आवास में आध्यात्मिक मुलाकात…
इसे भी पढ़ें : भारत मंडपम में छाया झारखंड, खूब भा रहा बोतल और मग… देखें
इसे भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो








