spot_img

भारत मंडपम में छाया झारखंड, खूब भा रहा बोतल और मग… देखें

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में झारखंड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खासकर बांस से बनी स्टील बोतल और मग देश-विदेश से आये खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों को खूब पसंद आ रहे हैं। पर्यावरण के अनुकूल ये उत्पाद पारंपरिक बांस शिल्प और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल हैं। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा तैयार इन उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन लोगों को आकर्षित कर रही है। बांस और स्टेनलेस स्टील से बनी बोतल 12 से 14 घंटे तक गर्म या ठंडे पेय का तापमान बनाये रखती है, जबकि बांस से बना मग 3 से 4 घंटे तक पेय को गर्म या ठंडा रखने में सक्षम है।

भारत टेक्स-2026 में 130 से अधिक देशों के 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक पहुंचे हैं। ऐसे वैश्विक मंच के जरिए झारखंड के तसर सिल्क, जीआई टैग उत्पाद, हस्तशिल्प और बांस आधारित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का बड़ा अवसर मिल रहा है।

अनजनेया बांस क्लस्टर आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्प के संगम से झारखंड के बांस उद्योग को नई पहचान दे रहा है। इससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य के उत्पादों के निर्यात और निवेश की नई संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा रांची, CM ने कर दिया बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : CM से मिलीं झारखंड की नई ‘ब्यूटी क्वीन’, कैसे जीता ताज… जानें

इसे भी पढ़ें : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की सिनेमाघरों में दस्तक इस रोज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में भगवान के चरणों में सजा सुहाग का मौर…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के पझरापानी,...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा IIIT रांची

Ranchi : भारत सरकार के 'एक पेड़ मां के...

यादगार रही जगन्नाथपुर रथयात्रा, मॉनिटरिंग करते रहे खुद DC-SSP

Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में गुरुवार...

चौपारण में भव्य रथयात्रा, टूटे सभी रिकॉर्ड… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में गुरुवार को...

CM आवास में आध्यात्मिक मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके...