Dumka : गृह मंत्री अमित शाह ने दुमका में कहा कि संथाल की इस पवित्र भूमि के कारण ही आज झारखंड राज्य अस्तित्व में आया है। आप पर गोलियां और लाठियां बरसाई गई, ये गोलियां और लाठियां बरसाने वाले कौन थे, उस समय किसकी सरकार थी, कांग्रेस की सरकार थी। आज CM हेमंत सोरेन जी उसी कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गये, वह भूल गये कि यहां पर सैकड़ों युवाओं ने बलिदान दिया था, लाठियां खाईं थी और वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और राजद की गोदी में जाकर बैठ गये। झारखंड बनाने का काम अटल बिहारी बाजपेयी ने किया और इसे संवारने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि हेमंत बाबू हिम्मत है तो ट्वीट कर जवाब देना कि जब केंद्र में UPA की सरकार थी, उसके अंतिम बजट में आदिवासियों के लिए सिर्फ 28 हजार करोड़ का बजट था, वहीं, मोदी सरकार ने बढ़ाकर एक लाख 33 हजार करोड़ किया। PM मोदी ने 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी म्यूजियम बनाने का काम किया है। 75 साल के बाद पहली बार गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी जी को महामहिम द्रौपदी बनाने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लिये घुसपैठियों को झारखंड में पनाह और संरक्षण देकर आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या कम करने का काम किया गया, वहीं, आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अमित शाह दुमका में चुनावी रैली में पहुंचे थे।
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”
ये भी पढ़े :काशी की देव दीपावली बन गई यादगार
ये भी पढ़े :मुक्ति के संघर्ष के प्रणेता थे धरती आबा बिरसा मुंडा : गर्वनर
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें









