कोहराम लाइव डेस्क : पिछले दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की सातवीं किस्त के तहत मोदी सरकार (Modi Government) ने 2000 रुपये पात्र लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। अगर इस स्कीम के किसी लाभार्थी के बैंक खाते में अब तक 2,000 रुपये की रकम नहीं गई है,उसे यह पता लगाने की कोशिश करनी होगी कि इस योजना की सातवीं किस्त उसके अकाउंट में क्यों नहीं गई है। इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट के साथ-साथ अपने बैंक से भी स्टेटस चेक करना जरूरी है।
चेक कर सकते हैं स्टेटस
अगर रकम प्राप्त नहीं हुई है, तो PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस चेक कीजिए। आप अपने आधार नंबर, अकाउंट नंबर या फिर मोबाइल नंबर के जरिये स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर स्टेटस में आपको सातवीं किस्त के नीचे यह लिखा हुआ मिल रहा है कि ‘FTO is generated and payment confirmation is pending’ तो आपको फिलहाल इंतजार करना है। इसका मतलब है कि सरकार ने पेमेंट ऑर्डर जेनरेट कर दिया है, लेकिन अभी पेमेंट पूरा नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Supreme Court पहुंचा दल-बदल मामला, मरांडी को मिली थी राहत
यूटीआर नंबर दिख जाएगा
दूसरी तरफ स्टेटस में आपको अगर यह लिखा हुआ दिखता है कि पहली किस्त का प्रोसेस पूरा हो चुका है तो आपको साथ-ही-साथ पैसा क्रेडिट होने की तारीख और यूटीआर नंबर दिख जाएगा। आपको इस यूटीआर को नोट कर लेना है।
इसे भी पढ़ें : चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…
फिर इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इनबॉक्स चेक कीजिए। बहुत संभव है कि बैंक की ओर से प्राप्त मैसेज को आप नहीं पढ़ पाएं हों।
- अगर बैंक की ओर से कोई मैसेज नहीं मिला है, तो आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप अगर इंटरनेट बैंकिंग यूज नहीं करते हैं,तो बैंक की निकटतम शाखा में जाकर बैलेंस चेक करवा सकते हैं। अगर रकम आपके अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुआ है, तो आप बैंक अधिकारी को यूटीआर नंबर के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- इनमें से कोई भी स्टेटस आपको नहीं दिखता है तो फिर आपको पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 है। आप पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा












