spot_img

न्‍यूजीलैंड के कैप्‍टन केन विलियमसन बने नंबर वन टेस्‍ट बल्‍लेबाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आस्‍ट्रेलिया के स्मिथ और इंडिया के विराट को पीछे छोड़ा

कोहराम लाइव डेस्क: आईसीसी ने साल के आखिरी दिन नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। हाल ही में संपन्न हुए तीन टेस्ट मैचों के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिग में कई बड़े बदलाव हुए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष क्रम के बदलाव के तौर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें :ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास

विराट कोहली दूसरे स्‍थान पर बरकरार

केन विलियमसन को उनकी पिछली पारियों की मदद से रैंकिंग में फायदा हुआ। स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ सीरीज में कमजोर प्रदर्शन की वजह से नुकसान हुआ। नई रैंकिंग के मुताबिक विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ 877 अंकों के साथ लुढ़ककर तीसरे स्थान पर चले गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 879 अंकों के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ विलयमसन ने बनाए 251 रन

बता दें कि केन विलियमसन ने इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में 251 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हाल ही में संपन्न हुए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 129 रन बनाए। दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ शुरुआती के दोनों मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने अब तक चार पारियों में मात्र 10 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान विराट पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सीरीज से हट गए और पितृत्व अवकाश के लिए स्वदेश लौट आए।

इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार

रहाणे की छलांग, पहुंचे छठे स्‍थान पर

इनके अलावा टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे को उनकी शानदार शतकीय पारी का फायदा मिला है। रहाणे पांच स्थान की छलांग और 784 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 112 रन बनाने के साथ ही सीरीज में अब तक 181 रन बनाए हैं। उधर भारत की तरफ से शीर्ष दस में शामिल चेतेश्वर पुजारा को उनकी कमजोर प्रदर्शन की वजह से दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में इंडिया-आस्‍ट्रेलिया को फायदा

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को बड़ा फायदा हुआ है। नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दो स्थान की छलांग लगाई है और अब 804 अंकों के साथ पांचवीं पायदान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह अब 793 अंकों के साथ दो स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान के फायदे के साथ नौवें स्थान पर चढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें :महिला को पहले बाबू-सोना कर फंसाया, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...