इधर शुरू हुई SIT जांच, उधर विष्णु अग्रवाल हैदराबाद अस्पताल में

Date:

spot_img
spot_img

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश देकर यह जता दिया है कि गड़बड़ करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जायेगा। आरोप है कि न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने खास महाल की 9.30 एकड़ जमीन गोलमाल, हेराफेरी, फर्जीवाड़ा और कुछ लोगों को ‘खुश’ कर रजिस्ट्री करवायी। इधर इस विवादित जमीन को लेकर चार सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। तो उधर विष्णु अग्रवाल हैदराबाद के अस्पताल में हैं ! जांच टीम में संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, विशेष सचिव सुमन कैथरीन किस्पोट्टा और अवर सचिव मधुकांत त्रिपाठी के साथ अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार भी शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता झारखण्ड के श्रमायुक्त ए मुथु कुमार कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संभव है कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज होगी। 20 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जमीन एक, दावेदार चार… जांच शुरू, एसआईटी सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट

इस विवादित जमीन के अभी चार दावेदार हैं। पहला मेंहदी हसन के वंशज, दूसरा हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट आरएसपी सिन्हा, तीसरा आशीष कुमार गांगुली एवं चौथा (वर्तमान) विष्णु अग्रवाल। उपलब्ध दस्तावेज यह दर्शाता है कि 88 लाख 6 हजार स्टांप ड्यूटी और कोर्ट फी देने बाद न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के नाम रजिस्ट्री कर दी गयी जमीन। इस विवादित जमीन की सरकारी वैल्यू 22 करोड़ 1 लाख 49 हजार रुपये है। आरोप है कि 22 करोड़ की यह जमीन औने-पौने दाम में सलटाकर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया गया है। मामला उजागर होने के बाद सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है।

जमीन से संबंधित दस्तावेज खंगालने पर प्रथम दृष्ट्या में जो मामला सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला है। कैसे, कितने लोगों को ‘मैनेज’ कर यह खेल खेला गया, यह जांच से स्वतः खुलासा हो जायेगा। हालांकि जांच अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं इस जमीन के अन्य दावेदारों का दावा है कि बहुत गलत तरीके और मूल दस्तावेज में छेड़छाड़, फर्जीवाड़ा और कुछ रिकॉर्ड गायब कर यह खेल खेला गया। इस खेल में करोड़ों के वारा न्यारा होने की बात चर्चा में है। जांच के दायरे में कई सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी आयेंगे। कोहराम लाइव के रिपोर्टर ने जब विष्णु अग्रवाल का पक्ष लेने के लिए फोन किया तो उन्होंने कहा कि वे हैदराबाद में हैं और उनका आपरेशन होने वाला है।

न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल पर आई मुसीबत को दूर कर देने का ठेका लेने के लिए कई सफेदपोश भी सामने आ गये हैं। हर कोई अपने-अपने स्तर से उन्हें यह विश्वास दिलाने में लग गया है कि असली संकट मोचक वही है।

जमीन के पहले दावेदार मेंहदी हसन के चौथे बेटे नजारत हुसैन क्या कहते हैं… देखें, सुने और समझे…

कोहराम लाइव के लिए कैमरामैन संजय कपरदार के साथ राकेश और सत्य शरण मिश्र की रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...