spot_img
spot_img
spot_img

चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आठ साल पहले किया था Love marriage . एक ही कंपनी में करते थे काम। फिर ऐसा क्या हो गया कि पत्नी ने अपने पति की चाकू से गोद-गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। छाती और पेट पर चाकू से कई बार किया वार। मौके पर ही पति की हो गई मौत। इसके बाद खुद को भी कलाई की नस काटकर मारने की कोशिश की, मगर पड़ोसियों ने तब तक पुलिस को खबर कर दी और पुलिस समय पर आ गई।

एक ही इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे दोनों

महिला की उम्र 36 साल की है। उसके पति की उम्र 37 साल की थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। हत्या की सारी बात महिला ने खुद फेसबुक पर भी बताया। इसके बाद ही पड़ोसी हरकत में आए और पुलिस को सारी बात बताई। दोनों पति-पत्नी एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। पत्नी ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में है, तो पति सेल्स डिपार्टमेंट में थे।

इसे भी पढ़ें : माओवादियों की धमकी, इस गांव में होगा नरसंहार …और कांप रहे लोग   

आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह

शादी के कुछ साल तक तो दोनों के संबंध ठीक रहे। लेकिन कुछ समय से उनके बीच अनबन चल रही थी। काफी झगड़े होते थे। रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और महिला ने कथित तौर पर उस दिन चाकू से अपने पति की छाती और पेट पर कई बार हमला किया। इसके बाद उसने अपनी भी नस काटने की कोशिश की।

मकान मालिक ने पुलिस को दी खबर

मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार दरवाजा नहीं खोल रहे। उसी टाइम पीसीआर को एक महिला के फेसबुक पोस्ट के बारे में कॉल मिली जिसमें बताया गया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में एंट्री की। पुलिस के वहां दोनों पति-पत्नी बेसुध अवस्था में मिले। पुलिस जब कमरे में घुसी तो वहां खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। महिला का इलाज चल रहा है और वह स्थिर है। पुलिस जांच में जुट गई है। यह वाकया दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन का है।

इसे भी पढ़ें : 8 बच्चों के बाप पर चढ़ा प्यार का बुखार, …और रात के अंधेरे में सीधे पहुंच गया पड़ोसन के घर, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...