kohramlive desk : जवानों के लिए एक अच्छी खबर है। ICICI Bank ने भारतीय सेना के साथ अपने MoU को रिन्यू किया है, ताकि सेवारत और सेवानिवृत्त सभी सैन्य कर्मियों को अपने ‘डिफेंस सैलरी अकाउंट’ के माध्यम से विशेष रूप से क्यूरेटेड फायदे और अन्य अनेक नई सुविधाओं की पेशकश की जा सके। एमओयू पर दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कलिता, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, महानिदेशक- जनशक्ति योजना और कार्मिक सेवा, भारतीय सेना और विशाल बत्रा, रीजनल बिजनेस हैड और हैड ऑफ डिफेंस ईकोसिस्टम, आईसीआईसीआई बैंक ने हस्ताक्षर किए।
Benefits of ICICI Bank Defense Salary Account
- यह 50 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्रदान करने वाला एकमात्र बैंक है। आतंकी कार्रवाई में मौत होने पर अतिरिक्त 10 लाख रुपए का बीमा मिलता है।
- इसके तहत, 1 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। 50 लाख रुपए का कुल स्थायी और आंशिक स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर भी उपलब्ध है।
- आकस्मिक मृत्यु के मामले में बीमा कवर के हिस्से के रूप में बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए की मदद और सेना के शहीद जवानों की बच्ची के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपए उपलब्ध किए जाएंगे।
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जेंटलमैन कैडेटों, अधिकारियों और 80 साल की आयु तक के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों को दिया जाता है।
- सेना के जवानों को बैंक के प्रीमियम जेमस्टोन की ओर से आजीवन मुफ्त क्रेडिट कार्ड मिलता है।
- बैंक जल्द ही डिफेंस सैलरी अकाउंट के ग्राहकों के लिए एक खास टोल फ्री डिफेंस बैंकिंग हेल्पलाइन स्थापित करेगा।
कैसे कर सकते हैं अकाउंट के लिए अप्लाई?
ICICI बैंक के इस खास अकाउंट के लिए आवेदन करने के लिए, सेना के जवान निकटतम आईसीआईसीआई बैंक शाखा में जा सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस सैलरी अकाउंट के लिए छावनी / रेजिमेंट के लिए बैंक के आउटरीच के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे खिलाफ जांच हो तो वह CBI करे’
इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)






