बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर में अलग-अलग तारीखों पर दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश घोषित किया गया है। वजह है—देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद दिखने की अलग तारीख।

आज 27 मई को इन शहरों में बैंक बंद

बुधवार को देश के कई हिस्सों में बकरीद मनाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, देहरादून, चंडीगढ़ और शिमला समेत कई शहरों में बैंक बंद हैं। इसके अलावा भोपाल, रायपुर, रांची, कोलकाता में भी बैंकिंग सेवायें प्रभावित हैं। पूर्वोत्तर के गुवाहाटी, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल और केरल के कोच्चि व तिरुवनंतपुरम में भी आज बैंक नहीं खुलेंगे।

कल 28 मई को यहां रहेगी छुट्टी

गुरुवार को देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बकरीद मनाई जायेगी। इस वजह से मुंबई, नागपुर, बेलापुर, पणजी, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं पटना, जयपुर, आइजोल और शिलांग में भी कल बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

घबराइए नहीं, ऑनलाइन सेवायें रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए पैसे भेजने, बिल पेमेंट और अन्य जरूरी काम कर सकेंगे। वहीं ATM सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : 27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

इसे भी पढ़ें : नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

इसे भी पढ़ें : सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में ऑपरेशन लंगड़ा...

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...