Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं। बढ़ती कीमतों से आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की चिंता बढ़ गई है।
बड़े शहरों में पेट्रोल के नये दाम
दिल्ली 102.12 रुपये +2.61 रुपये |
कोलकाता 113.51 रुपये +2.87 रुपये |
मुंबई 111.21 रुपये +2.72 रुपये |
चेन्नई 107.77 रुपये +2.46 रुपये |
डीजल के नये दाम
दिल्ली 95.20 रुपये +2.71 रुपये |
कोलकाता 99.82 रुपये +2.80 रुपये |
मुंबई 97.83 रुपये +2.81 रुपये |
विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर रुपया और आयात लागत बढ़ने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। डीजल महंगा होने से माल ढुलाई और खेती की लागत बढ़ सकती है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होने की आशंका है।
इसे भी पढ़ें : दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…
इसे भी पढ़ें : अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…
इसे भी पढ़ें : नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें






