Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के ईंधन डीलरों के मुताबिक, पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।
इस महीने यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाये हैं। इससे पहले 90 पैसे और फिर 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर आने वाले दिनों में खाने-पीने और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भाषण के दौरान पथ’राव, मचा हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : रांची में सजेगा सम्मान का मंच, कई नामचीन हस्तियां होंगी ‘झारखंड रत्न’ से सम्मानित
इसे भी पढ़ें : बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…






