spot_img
spot_img

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर इंसान चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई ऐसी जगह निवेश हो, जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और रिटर्न भी शानदार मिले। यही वजह है कि आज भी देश का मध्यम वर्ग पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है। अगर आप भी कोई ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं, जहां जोखिम कम हो और फायदा दमदार मिले, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र यानी KVP स्कीम आपके लिये किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस योजना की सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसमें लगाया गया पैसा एक तय समय में दोगुना हो जाता है और इसकी गारंटी खुद भारत सरकार देती है।

कम्पाउंडिंग का कमाल

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम इस समय 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रही है। इस योजना में साधारण ब्याज नहीं, बल्कि कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है। यानी हर साल मिलने वाला ब्याज आपके मूलधन में जुड़ता जाता है और फिर अगले साल उसी बढ़ी हुई रकम पर ब्याज मिलता है। यही वजह है कि समय के साथ आपकी रकम तेजी से बढ़ती चली जाती है।

सिर्फ 1 हजार से शुरू करें निवेश

इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश शुरू करने के लिये आपको बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ ₹1000 से भी किसान विकास पत्र खाता खुलवा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यानी आप जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं। KVP स्कीम में आप अपने नाम से सिंगल अकाउंट भी खोल सकते हैं और परिवार के किसी सदस्य के साथ जॉइंट अकाउंट भी। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति कितने भी KVP अकाउंट खुलवा सकता है। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी यह खाता खोला जा सकता है, जिससे यह स्कीम परिवार की भविष्य योजना के लिये भी काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

ऐसे डबल हो जाता है पैसा

अगर कोई व्यक्ति इस योजना में ₹5 लाख निवेश करता है, तो 7.5% कम्पाउंडिंग ब्याज दर के हिसाब से उसकी रकम धीरे-धीरे बढ़ते हुये मैच्योरिटी पर सीधे ₹10 लाख हो जाती है।

₹5 लाख का ऐसा बढ़ता है सफर

समयरकम
शुरुआती निवेश₹5,00,000
1 साल बाद₹5,37,500
2 साल बाद₹5,77,812
5 साल बाद₹7,17,814
8 साल बाद₹8,91,745
9 साल 7 महीने बाद₹10,00,000

यानी करीब 9 साल 7 महीने में आपका पैसा पूरी तरह दोगुना हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, ची’ख से बची इज्जत…

इसे भी पढ़ें : ब्ला’स्टिंग से फटने लगे घर, सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीण…

इसे भी पढ़ें : केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

इसे भी पढ़ें : 35 साल का सफर, उठी नशामुक्त झारखंड की आवाज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...