spot_img
spot_img

PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: PLFI उग्रवादियों को चोरी की हाई स्‍पीड बाइक बेचने वाले चोर गिरोह के 5 सदस्‍यों को पुलिस ने पकड़ा। गिरोह के सदस्‍यों ने पुलिस के सामने जो कुछ बताया उसे सुन हर कोई हैरान-परेशान। पुलिस को दिये बयान में अपराधियों ने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजार से ये लोग बाइक की चोरी करते थे। चोरी की बाइक को 10 से 15 हजार में पीएलएफआई को बेच देते थे।
15 अक्टूबर को लापुंग इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क से बैजू टोप्पो की अपाची बाइक JH01DY1799 चोरी हो गई। बैजू ने 16 अक्टूबर को लापुंग थाने में मामला दर्ज कराया। रूरल एसपी मोहम्मद नौशाद आलम की देखरेख में बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला और बेड़ो के सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने फानिश्‍वर गोप, अवधेश पाठक और, सुधीर कुमार साहू को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई अपाची बाइक को सहयोगी संजय लोहरा के घर से बरामद कर लिया। संजय के घर से एक स्कूटी भी बरामद की गई। पुलिस ने भाग रहे संजय लोहरा और शिवकुमार सोनी को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 7 बाइक बरामद की। गिरफ्तार अपराधियों से मिले इनपुट के आधार पर खूंटी पुलिस ने शातिर चोर जितेंद्र सिंह चोरी की पल्‍सर बाइक के साथ पकड़ा। पुलिस को दिये बयान में जितेंद्र ने कई राज उगले। बताया बाइक को पीएलएफआई के पास पहुंचाना था। जितेंद्र की निशानदेही पर दीपक टोप्‍नो और एक नाबालिग को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर 4 हाई स्‍पीड बाइक बरामद की गई। जो पीएलएफआई तक पहुंचानी थी। फाणिश्‍वर गोप और शिव कुमार सोनी का आपराधिक इतिहास रहा है। सुनें क्‍या बोलें रूरल एसपी मो नौशाद आलम

Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस

Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…

Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...