spot_img

‘आश्रम 3’ में क्या होगा ईशा गुप्ता का रोल, वीडियो में किया खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आश्रम 3 (Aashram 3) वेब सीरीज की स्ट्रींमिंग का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। वेब इसका ट्रेलर और झलकियां देखकर लोगों को सबसे ज्यादा उत्सुकता ये जानने में है कि ईशा गुप्ता का इसमें क्या रोल है। ईशा अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। कई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि सोनिया का रोल निभा रहीं ईशा बाबा का भांडा फोड़ने किसी जासूस के रूप में आश्रम में दाखिल होंगी। अब एक वीडियो शेयर कर ईशा गुप्ता ने अपने किरदार के बारे में हिंट दी है। साथ ही यह भी बताया कि यह रोल उन्हें कैसे मिला।

सोनिया का रोल निभा रहीं ईशा

ईशा वीडियो में बताती हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने इस इच्छा का साकार किया है। बीते साल लॉकडाउन के वक्त मैं दिल्ली गई थी, तब मैंने आश्रम अपने परिवार, पेरेंट्स और अपनी बहन के साथ देखी थी। मुझे लगा था कि वाह इसमें काम करना कितना बढ़िया रहेगा। यह इंडिया में नंबर वन है। इसके बाद प्रकाश सर का फोन आया कि एक कैरेक्टर है जिसका नाम है सोनिया। उन्होंने कहा, ईशा मुझे पता है, तुम सूट करोगी उस रोल में। मैं सिर्फ तुम्हें सोनिया के रोल में देखता हूं। इसी वीडियो में बॉबी देओल बताते हैं, सोनिया का किरदार किंगमेकर का है।

महत्वाकांक्षाएं पूरी करेगी सोनिया

प्रकाश झा ने भी सोनिया यानी ईशा गुप्ता के बारे में बताया है। वह बताते हैं, ईशा गुप्ता पर यह रोल काफी सूट करता है क्योंकि वह एक इमेज बिल्डर के तौर पर आती है। वह स्मार्ट है और उसके अपने तरह के गोल्स, महत्वाकांक्षाएं और लालच हैं और वह पूरे करती भी है।

बाबा के साथ सेंशुअस कोरियोग्राफी

ईशा बताती हैं कि पहले दिन जो शूट हुआ था उसमें डांस करना था। सीरीज में ज्यादातर गाने होते नहीं हैं। प्रकाश सर ने मुझे बताया था कि हम गाना शूट कर रहे हैं तुम्हारे और बॉबी के साथ। उन्होंने मुझे तब रफ गाना सुनाया था। जब मैंने सुना और उन्होंने कोरियोग्राफी दिखाई तो बहुत ही सुंदर और सेंशुअस कोरियोग्राफी है। हमारी दोनों की केमिस्ट्री दिखाने की कोशिश की है। सोनिया क्या कर रही है, क्यों कर रही है, गाने में एक रीजन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :एक-दूजे की हुई ये दो महिला क्रिकेटर, देखें तस्‍वीरें…  

इसे भी पढ़ें :…और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :UPSC पास करने वाले पलामू के सौरभ की कहानी, जानिये कैसे अभाव में भरी ऊंची उड़ान

इसे भी पढ़ें :चारधाम यात्रा के नियम बदले, जानिए नहीं तो बिना दर्शन लौटना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें :प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर जवान का हथियार लूटा, जानिये क्‍या लगाया इल्‍जाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...