Kohramlive : साउथ सिनेमा की दुनिया में अपने दमदार अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार(Superstar) विजय अब सियासत की पिच पर उतर चुके हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच सोमवार को उन्होंने दो सीटों Perambur और Tiruchirappalli East—से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ ही उनके चुनावी हलफनामे ने एक और चर्चा छेड़ दी है, विजय की दौलत की कहानी। आंकड़े बताते हैं कि यह सुपरस्टार(Superstar) सिर्फ परदे पर ही नहीं, संपत्ति के मामले में भी किसी राजा से कम नहीं। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, विजय ने अपने हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें चल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपये एवं अचल संपत्ति 198.62 करोड़ रुपये की है। उनकी अचल संपत्तियों में कोडाइकनाल की कृषि भूमि और चेन्नई में कई व्यावसायिक व आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। हलफनामे के मुताबिक, विजय के पास 2 लाख रुपये नकद हैं। अलग-अलग बैंक खातों में 213 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि मौजूद है। हालांकि आयकर से जुड़े कुछ पुराने मामले अभी अपील स्तर पर लंबित हैं। सिनेमा की तरह ही विजय की लाइफस्टाइल भी काफी आलीशान है। उनके गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं, जिनमें BMW 530, Lexus, Toyota Vellfire, BMW i7 शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
सोना-चांदी और सालाना कमाई Superstar की
हलफनामे के अनुसार, 883 ग्राम सोना एवं करीब 15 लाख रुपये की चांदी है। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न में विजय ने 184.53 करोड़ रुपये की वार्षिक आय दिखाई है। दिलचस्प बात यह है कि विजय पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है। हालांकि उन्होंने परिवार और करीबी लोगों को करोड़ों रुपये बतौर पर्सनल लोन और एडवांस दिये हैं।
- पिता एस.ए. चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये
- मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये
- पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये
- टीवीके महासचिव एन. आनंद को 3 करोड़ रुपये
इसके अलावा कई ट्रस्ट और संस्थानों को भी बड़ी रकम एडवांस के रूप में दी गई है।
Superstar की पत्नी की संपत्ति भी करोड़ों में
विजय की पत्नी Sangeeta Sornalingam ने भी अपनी संपत्ति का विवरण दिया है।
- कुल संपत्ति: 15.76 करोड़ रुपये
- चल संपत्ति: 15.51 करोड़ रुपये
- अचल संपत्ति: 25 लाख रुपये

तमिल(Superstar) सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय 
तमिल(Superstar) एक्टर विजय
इसे भी पढ़े : WhatsApp में आया फीचर्स का नया तूफान! यह टेंशन भी खत्म…
इसे भी पढ़े : Tourist Places in Ranchi : गर्मी में ‘कूल’ रांची, सुकून के 10 ठिकाने, जानें…
इसे भी पढ़े : Copper vs Steel Bottle : पानी किस बोतल से पियें? तांबा या स्टील, जानिए सेहत के लिये कौन है बेहतर…
इसे भी पढ़े : Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…
इसे भी पढ़े : Assam Elections : असम के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन…












