Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची(Ranchi) को यूं ही ‘झरनों का शहर’ नहीं कहा जाता। गर्मियों की तपिश जब मैदानों को तपा देती है, तब रांची की पहाड़ियां, घाटियां और झरने सुकून की ठंडी छांव बन जाते हैं।अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रांची के ये 10 शानदार पर्यटन स्थल(Tourist Places in Ranchi) आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
10 Tourist Places in Ranchi
पतरातू घाटी और डैम
Patratu Valley and Dam, घुमावदार सड़कें, पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य और डैम के किनारे बहती ठंडी हवा, यह जगह किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती। शाम के वक्त बोटिंग और सनसेट का नजारा मन मोह लेता है।
हुंडरू फॉल्स
रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर हुंडरू फॉल्स रांची का सबसे ऊंचा और प्रसिद्ध झरना, जहां गिरते पानी की आवाज और फुहारें गर्मी(Ranchi in Summer) को पल भर में भुला देती हैं।
जोन्हा फॉल्स
जोन्हा फॉल्स इसे गौतम धारा भी कहा जाता है। आसपास की हरियाली और पहाड़ी ढलान इसे पिकनिक के लिये परफेक्ट बनाते हैं।
रॉक गार्डन, पत्थरों में तराशी खूबसूरती
रॉक गार्डन रांची के कांके डैम के पास पहाड़ी पर बना यह गार्डन पूरी तरह पत्थरों से तराशा गया है। यहां का सनसेट और ठंडी हवा मन को सुकून देती है।
दशम फॉल्स, दस धाराओं में गिरता झरना
दशम फॉल जब पानी दस अलग-अलग धाराओं में गिरता है, तो यह झरना अद्भुत दृश्य बन जाता है। प्रकृति के बीच बैठकर ठंडे माहौल का आनंद ले सकते हैं।
टैगोर हिल, शहर को निहारने की सबसे खूबसूरत जगह
टैगोर हिल यहां से पूरे रांची शहर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। शाम की ठंडी हवा और शांत माहौल पर्यटकों को खास पसंद आता है।
बिरसा जूलॉजिकल पार्क
Birsa Zoological Park ओरमांझी में स्थित यह विशाल चिड़ियाघर हरियाली से भरपूर है। यहां पैदल घूमते हुये भी गर्मी(Ranchi in Summer) कम महसूस होती है।
नक्षत्र वन, तारों के नाम पर बना अनोखा पार्क
नक्षत्र वन लोक भवन के सामने बना यह पार्क ज्योतिषीय नक्षत्रों के आधार पर डिजाइन किया गया है। म्यूजिकल फाउंटेन और शाम की सैर के लिए शानदार जगह।
जगन्नाथ मंदिर, पहाड़ी पर आस्था का ठिकाना
जगन्नाथ मंदर 17वीं शताब्दी में बना यह मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बना है। ऊंचाई पर स्थित होने से यहां का माहौल शांत और ठंडा रहता है।
फन कैसल वाटर पार्क, मस्ती और ठंडक का संगम
Fun Castle Water Park Ranchi रातू रोड पर स्थित यह रांची का लोकप्रिय वाटर पार्क है। वाटर स्लाइड्स और पूल में मस्ती कर गर्मी(Ranchi in Summer) से तुरंत राहत पाई जा सकती है।
इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…
इसे भी पढ़े :RBSE 12th Result 2026 जारी…
इसे भी पढ़े :PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, पोस्ट कर लिखी यह बात… देखें
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें
इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट










