spot_img

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर निकालने की दिशा में सोमवार को एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया और जनजागरण के संदेश से लैस प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के विभिन्न जिलों के लिये रवाना किया।मंत्रालय परिसर में जब जागरूकता रथ आगे बढ़े तो उनके साथ एक संदेश भी निकला,”नशा मुक्त झारखंड, स्वस्थ झारखंड”। सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशीले और प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित करना है। अभियान के तहत रवाना किये गये प्रचार-प्रसार वाहन राज्य के विभिन्न जिलों, प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया जायेगा।

नशा केवल आदत नहीं, समाज के लिये बड़ा खतरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह धीरे-धीरे इंसान के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका असर पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचता है। इसलिये नशा मुक्त झारखंड का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार के साथ-साथ समाज भी इस लड़ाई में भागीदार बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिंता जताते हुये कहा कि मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिये व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये लगातार अभियान चला रही है। कानून-व्यवस्था की एजेंसियों को इस दिशा में सक्रिय किया गया है और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिये जागरूकता और कानून दोनों स्तरों पर लगातार काम किया जा रहा है।

CM ने लोगों से की भावुक अपील

CM हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से अपील करते हुये कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक समाज ही झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति का भविष्य छीन सकता है। आइये, हम सब मिलकर एक ऐसे झारखंड का निर्माण करें, जहां युवा सपनों के नशे में हों, मादक पदार्थों के नहीं।” मौके पर CM हेमंत सोरेन के साथ  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) वंदना दादेल, DGP तदाशा मिश्रा एवं विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें : ‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

Kohramlive : महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई...

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

Libra Weekly Horoscope || तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं...