Kohramlive : मार्च 2026 अब विदा लेने की दहलीज पर है और टेक दुनिया की निगाहें अप्रैल पर टिक गई हैं। मोबाइल प्रेमियों के लिये यह महीना किसी मेले से कम नहीं होने वाला। वजह साफ है कि एक ही महीने में छह नये स्मार्टफोन(Smartphone) भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं और दिलचस्प बात यह कि 2 अप्रैल को तीन बड़ी कंपनियां एक साथ अपने फोन लॉन्च करेंगी। इनमें Vivo V70 FE, Redmi Note 15 SE 5G, Realme 16 5G, OnePlus Nord 6, AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G शामिल हैं। किसी में 200MP कैमरा है, तो किसी में 9000mAh बैटरी। कहीं गेमिंग का दम है तो कहीं डिजाइन का जलवा। कुल मिलाकर अप्रैल में मिड-रेंज स्मार्टफोन(Smartphone) बाजार में असली मुकाबला देखने को मिलेगा।
2 अप्रैल: तीन कंपनियों का बड़ा लॉन्च
2 अप्रैल को Vivo, Xiaomi (Redmi) और Realme अपने नए स्मार्टफोन(Smartphone) लॉन्च करेंगे। यह लॉन्च टेक इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाला माना जा रहा है। नया Vivo V70 FE 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। मुख्य फीचर्स 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 200MP Samsung HP5 कैमरा, 30x सुपर जूम, 32MP सेल्फी कैमरा, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग होंगे। इस फोन की खास बात इसकी “Darkness Glow Technology” है, जिसकी वजह से फोन अंधेरे में हल्का चमकने लगता है। इसी तरह Redmi Note 15 SE 5G भी 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसका डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुख्य फीचर्स 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP मेन कैमरा, 5520mAh बैटरी होंगे। इसकी संभावित कीमत करीब ₹23,000 हो सकती है। फोन के पीछे वीगन लेदर फिनिश और गोल्ड फ्रेम इसे प्रीमियम लुक देता है। वहीं, Realme 16 5G खास तौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिये तैयार किया गया है। मुख्य फीचर्स 50MP Sony मेन कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर एवं 4200 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले होंगे। इसकी कीमत 15,000 से 25,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
7 अप्रैल: गेमिंग का दम लेकर आयेगा OnePlus
7 अप्रैल की शाम OnePlus अपना नया OnePlus Nord 6 लॉन्च करेगी। मुख्य फीचर्स Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 3600 निट्स ब्राइटनेस. 9000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 80W SuperVOOC चार्जिंग, BGMI और COD में 165FPS गेमिंग हो सकते हैं। इसकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।
9 अप्रैल: बजट 5G बाजार में नई एंट्री
बजट सेगमेंट में AI+ अपनी Nova सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च करेगी। AI+ Nova 2 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 5G सपोर्ट मिल सकते हैं। वहीं, AI+ Nova 2 Ultra 5G प्रीमियम डिजाइन, बेहतर AI फीचर्स होंगे। इनकी कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।


इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, पोस्ट कर लिखी यह बात… देखें
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…
इसे भी पढ़े :Horoscope: केतु का नक्षत्र परिवर्तन, इनकी बदलेगी किस्मत, ये रहे सतर्क… जानें















