spot_img

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक और दोस्ती के नाम पर मिलने वाले नशे के जाल से लेकर साइबर अपराधियों की चाल तक, आज के दौर में बच्चों और युवाओं के सामने चुनौतियां कई हैं। इन्हीं खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये सोमवार को रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल DPS में रांची पुलिस की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।  कार्यक्रम में सिटी SP, ट्रैफिक SP एवं साइबर DSP समेत कई आला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

“नशा सिर्फ शरीर नहीं, सपनों को भी बर्बाद करता है”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सिटी SP पारस राणा ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने और सड़क पर अनुशासित व्यवहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और मित्रों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

एक OTP और खाली हो सकता है बैंक खाता

कार्यक्रम के दौरान साइबर DSP प्रदीप ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुये विद्यार्थियों को ऑनलाइन दुनिया के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना OTP, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अधिकारियों ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं, बताया गया कि साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें : ‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, किसे कहां मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

Kohramlive : महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई...

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

Libra Weekly Horoscope || तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं...