spot_img
spot_img

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अपराध पर लगाम कसने के लिये सोमवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने की। इस दौरान जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में अपराध नियंत्रण से लेकर सड़क सुरक्षा, साइबर निगरानी, नशा उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान तक कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जवानों की होगी मॉक ड्रिल

SP आशुतोष शेखर ने आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जायेगी। इसके लिये थाना स्तर से लेकर पुलिस केंद्र तक जवानों को विशेष मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

बाल विवाह पर चलेगा अभियान

अपराध गोष्ठी में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। SP ने सीमावर्ती थानों को आपसी समन्वय मजबूत कर पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया।वहीं, नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। थाना और ओपी प्रभारियों को स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

ब्लैक स्पॉट पर विशेष नजर

जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुये SP ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय किए जायें। वहीं, संवेदनशील और धार्मिक स्थलों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए SP ने अनुसंधान पदाधिकारियों को एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे के लिये प्रस्ताव भी समय पर संबंधित विभागों को भेजे जाएं, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

डिजिटल पुलिसिंग पर जोर, QR कोड से होगी निगरानी

गढ़वा पुलिस अब तकनीक का अधिक उपयोग करेगी। SP ने ‘नफीस’ (NAFIS) पोर्टल पर कैदियों के फिंगरप्रिंट की अनिवार्य प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, ‘ई-साक्ष्य’, ‘DGSP एंड IGSP कॉन्फ्रेंस पोर्टल’ समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समय पर जानकारी अपलोड करने को कहा गया। सबसे खास बात यह रही कि अब पेट्रोलिंग टीमों की गतिविधियों और भ्रमण पर क्यूआर कोड के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी, जिससे गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके। SP आशुतोष शेखर ने साइबर अपराध, ड्रंक एंड ड्राइव, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट और सीसीए से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं, नक्सल मामलों के निष्पादन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समय पर उपलब्धता, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन और वारंट-कुर्की के मामलों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें : ‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, किसे कहां मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...