spot_img

WhatsApp में आया फीचर्स का नया तूफान! यह टेंशन भी खत्म…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : डिजिटल दुनिया में हर दिन बदलती टेक्नोलॉजी के बीच लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिये लगातार नये और स्मार्ट फीचर्स ला रहा है। Meta Platforms के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म अब यूजर सेफ्टी और चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिये कई नये फंक्शन रोलआउट कर रहा है। इन फीचर्स से न सिर्फ चैटिंग आसान होगी, बल्कि स्टोरेज और डेटा मैनेजमेंट की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो जायेगी। अक्सर देखा गया है कि व्हाट्सऐप की मीडिया फाइल्स फोन की स्टोरेज तेजी से भर देती हैं। अब नये फीचर के जरिये यूजर्स सीधे चैट के अंदर जाकर बड़ी फाइल्स को आसानी से डिलीट कर सकेंगे। चैट को और मजेदार बनाने के लिये व्हाट्सऐप अब कस्टमाइज्ड स्टिकर सुझाव भी देगा। जब आप मैसेज टाइप करेंगे, तो आपको इमोजी सुझाव मिलेंगे जिन्हें आसानी से स्टिकर में बदला जा सकेगा। वहीं, कई बार चैट में समझ नहीं आता कि क्या जवाब दें। अब AI Writing Help फीचर इस परेशानी को भी दूर करेगा। इसकी मदद से चैट के हिसाब से सुझावित जवाब मिलेगा। ग्रामर चेक हो सकेगा। सही और तेज जवाब लिखना आसान होगा।

अब Android से iPhone पर भी आसान चैट ट्रांसफर

व्हाट्सऐप पहले से ही चैट हिस्ट्री ट्रांसफर की सुविधा देता है, लेकिन अब इसे और आसान बना दिया गया है। अब यूजर्स आसानी से Android से iPhone, iPhone से iPhone एवं Android से Android के बीच चैट और डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर करने के लिये सबसे पहले WhatsApp खोलें फिर Chats > Transfer Chat History में जायें और Transfer to Android / iOS कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर डेटा ज्यादा है तो ट्रांसफर में थोड़ा समय लग सकता है।

 iPhone में दो WhatsApp अकाउंट

अब iPhone यूजर्स भी एक ही फोन में दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिये फायदेमंद है जो पर्सनल और वर्क चैट अलग-अलग रखना चाहते हैं। यूजर को यह भी दिखेगा कि वह किस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है, क्योंकि प्रोफाइल फोटो नीचे टैब में दिखाई देगी।

WhatsApp में आया नया डिवाइस लिंकिंग वार्निंग फीचर, जानें कैसे करता है काम
WhatsApp में आया नया डिवाइस
WhatsApp में आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप होंगे डिलीट, जानें कैसे करें यूज - India TV Hindi
WhatsApp का Linked Devices फीचर

इसे भी पढ़े :Tourist Places in Ranchi : गर्मी में ‘कूल’ रांची, सुकून के 10 ठिकाने, जानें…

इसे भी पढ़े :Copper vs Steel Bottle : पानी किस बोतल से पियें? तांबा या स्टील, जानिए सेहत के लिये कौन है बेहतर…

इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…

इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े :Nalanda Stampede : भीषण भग’दड़, 9 की मौ’त…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...