spot_img
spot_img

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो से मुलाकात की। महापौर कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के अभियान में अपनी भागीदारी का संदेश भी दिया।  प्रतिनिधिमंडल ने महापौर रोशनी खलखो के नेतृत्व में चलाये जा रहे “स्वच्छ भारत-स्वच्छ रांची” अभियान को समर्थन देते हुये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन भेंट किये। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। यदि नागरिक सक्रिय भागीदारी निभायें, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

शहर की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों और नागरिक सुविधाओं पर भी चर्चा की। प्रतिनिधियों ने स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिये समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर जोर दिया। महापौर रोशनी खलखो ने भी सामाजिक संगठनों की भागीदारी को स्वच्छता अभियान की सफलता के लिये महत्वपूर्ण बताया और इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा, जब प्रशासन और आम नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभायेंगे। झाड़ू और डस्टबिन का यह प्रतीकात्मक सहयोग जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कौशिक चक्रवर्ती, कुलदीप सिंह, संजीव संजु, आरती सिन्हा, श्रुति चक्रवर्ती, बलजीत कौर, रुनम लता, अपराजिता संजु, सुषमा रमण, रेखा सिंह, शांता जी, सीमा वर्मा, रामाशीष रमन, बलजीत सिंह, टोनी जी, सोनु मकर, अखिलेश सिंह, अनूप वर्मा
अजय सिंह, अजय गुप्ता, ईश्वरी प्रसाद, सतीश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात वांटेड 23 धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...