Ramgarh : सरकार की योजनाएं और कार्य जन-जन तक पहुंचें। राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों में अंतिम पंक्ति के लोगों को इसका लाभ मिले, यह हमारा संकल्प है। जनता के प्रति इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार- अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य के गांव-गांव और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बातें रामगढ़ के लुकैयाटाड़ में शहीद सोबरन के 64 वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को नहीं होती है। इस वजह से वे इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
ऐसे ही लोगों को जागरूक और योजनाओं से जोड़ने के लिए आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़कर आप राज्य के विकास में सहभागी बनें। जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर जरूरतमंदों को हमेशा ही सरकारी दफ्तरों का कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को इस तरह की समस्याएं न हों, आपकी समस्याओं का समाधान आपके दरवाजे पर हो, इसी मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है।
महिला समूहों को बना रहे सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूह को सशक्त बनाने के लिए पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सखी मंडलों के उत्पाद को व्यावसायिक रूप देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके लिए पलाश ब्रांड के माध्यम से उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का काम सरकार कर रही है। सखी मंडलों के उत्पादों का टर्नओवर 15 सौ करोड़ करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।
लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सोना सोबरन धोती -साड़ी योजना के 10, प्रधानमंत्री आवास योजना के 10, मनरेगा शेड के 5, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 10, फूलो झानो योजना के 5 ,कम्बल वितरण और पेंशन स्वीकृति के 5, मच्छरदानी वितरण योजना के 5 लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके अलावा सांकेतिक तौर पर जेएसएलपीएस एसएसजी बैंक लिंकेज योजना के तहत पांच सखी मंडलों के बीच 5 करोड़ रुपये, भैरवा जलाशय में अंगुलिका संचयन के लिए 6 लाभुकों को संयुक्त रूप से 18 लाख रुपये, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत दो लाभुक को क्रमश 25 लाख एवं 15 लाख रुपए तथा दो लाभुकों को भू बंदोबस्ती पट्टा सौंपा गया।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, करते थे ये क्राइम
इसे भी पढ़ें :UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री
इसे भी पढ़ें :ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…














