spot_img
spot_img
spot_img

सलमान से जुड़े दो मामलों पर कोर्ट में सुनवाई 10 मार्च को, जानें क्‍या हैं मामले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान से जुड़े दो कानूनी मामलों की सुनवाई राजस्‍थान के जोधपुर के जिला कोर्ट में 24 फरवरी को होनी थी। अब यह सुनवाई 10 मार्च को होगी। उल्‍लेखनीय है कि सलमान काला ह‍िरण श‍िकार मामले में लंबे समय से कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। उनपर अवैध हथ‍ियार रखने के भी आरोप हैं। एक मामले में सलमान खान ने 5 साल की सजा को चुनौती दी है। अवैध हथियार के मामले में सलमान को बरी करने के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने अपील की है।

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी… 

काला हिरण शिकार मामले में हुई थी सजा

तत्कालीन सीजेएम ग्रामीण देव कुमार खत्री की अदालत ने हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा के आदेश दिए थे। इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया था। सलमान खान को उस समय गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया था। 3 दिन बाद वे कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर रिहा हुए थे। तब सलमान खान ने जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर जिला के समक्ष उन्हें दी गई 5 साल की सजा को चुनौती दी थी।

इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद

अवैध हथियार मामले में हुए थे बरी

तत्कालीन सीजेएम ग्रामीण दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान खान को अवैध हथियारों के मामले में 18 जनवरी 2017 को बरी कर दिया था। सलमान खान को बरी करने पर सरकार की ओर से जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला में अपील की हुई है। इसपर भी सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...