spot_img
spot_img

इंडियन एक्टिविस्ट अंजलि को मिला अमेरिका का ‘एंटी-करप्शन अवार्ड’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ने वाली 48 वर्षीया इंडियन एक्टिविस्‍ट अंजलि भारद्वाज को अमेरिका के एंटी कंरप्‍शन अवार्ड के लिए नामित 12 साहसी लोगों में शामिल किया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक भारद्वाज ने दो दशक से ज्यादा समय से भारत में सूचना के अधिकार आंदोलन में एक सक्रिय सदस्य के रूप में भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व राज्यपाल का ई-मेल आईडी हुआ हैक, मामला दर्ज

सूचना के जन अधिकार के राष्‍ट्रीय अभियान की संयोजक

विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने स्‍पष्‍ट किया कि भारद्वाज सतर्क नागरिक संगठन (एसएनएस) की संस्थापक हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा समूह है, जो सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है। इसके अलावा अंजलि सूचना के जन अधिकार के राष्ट्रीय अभियान की संयोजक हैं।

इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…

सामूहिक प्रयास का मान्‍यता

भारद्वाज ने एक ट्वीट में कहा कि यह सम्मान देश में सत्ता को जिम्मेदार बनाने के लिए काम करने वाले लोगों और समूहों के सामूहिक प्रयास को मान्यता प्रदान करता है। भारद्वाज के अतिरिक्त इसमें अल्बानिया के अर्दियन डोरवानी, इक्वाडोर की डियाना सालजार समेत अन्य कई देशों के कार्यकर्ता शामिल हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...