लातेहार : एक युवक को उसके चचेरे भाई ने मार डाला। उसने पत्थर से कूच कर भाई की जान ले ली। जानकारी के अनुसार दोनों भाईयों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं सोमवार की देर शाम ओझा-गुणी के आरोप में चचेरे भाई मंटू परहिया ने तुलसी परहिया को मौत के घाट उतार दिया। घटना मणिका थाना क्षेत्र के तेवरही गांव की है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मंगलवार की सुबह पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक मंटू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तुलसी सोमवार की शाम भुइन गढ़वा से घर लौट रहा था। रास्ते में ही उसके चचेरे भाई मंटू ने उस पर हमला कर दिया। उस पर पत्थर से वार करने लगा। जब तुलसी बुरी तरह जख्मी हो गया तब मंटू वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद












