RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विधानसभा परिसर से ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे’ अभियान 2022 का शुभारंभ गुरुवार को किया। दोनों ने अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अभियान के तहत सभी 263 प्रखंडों में एक स्वच्छता प्रचार वाहन चलाया जाएगा, जो प्रचार-प्रसार करते 35,000 विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान करेगा। इस कार्य में यूनिसेफ एवं उनकी सहयोगी संस्थाएं जिला/प्रखंड संकुल एवं विद्यालय स्तर पर तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण में सहयोग दे रही हैं।
कोराना महामारी के कारण 2 साल के बाद खुले हैं स्कूल
बता दें कि कोविड-19 के कारण लगभग 2 वर्ष के बाद सभी विद्यालयों को खोला गया है। कोरोना को ध्यान में रखकर सुरक्षा के मापदंडों को अपनाते हुए राज्य के सभी विद्यालयों को 7 सात मार्च 2022 से पूर्ण रूप से संचालित किया जा रहा है। लंबे समय तक विद्यालय बंद रहने के कारण विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को पुनः क्रियाशील करने की आवश्यकता है। शिक्षकों एवं बच्चों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इन्ही समस्याओं के निदान के लिए ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे’ अभियान 2022 का शुभारंभ किया गया है। अभियान के माध्यम से विद्यालयों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित करने का प्रयास होगा। अभियान 24 से 30 मार्च 2022 तक सभी विद्यालयों में चलाया जाएगा।
ये हैं इस अभियान के उद्देश्य
-स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में विद्यालयों को तकनीकी सहयोग प्रदान करना।
-विद्यालयों में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मामूली मरम्मती के कार्य में तत्काल सहयोग देना।
-विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं को बनाए रखने, उचित व्यवहार और जागरूकता को बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षकों, बाल संसद, सरस्वती वाहिनी पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों तथा अन्य को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।
-इस वाहन में एक राजमिस्त्री, एक प्लंबर तथा एक स्वच्छता विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे जो उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति करने में विद्यालयों को सहयोग देंगे ।
-वर्तमान में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इस अभियान से विद्यालयों को बल तथा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता में विद्यालयों को अपनी ग्रेडिंग सुधरने का पर्याप्त मौका भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Sri Lanka की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : Shehnaaz Gill के रेट्रो लुक को देखकर, फैन्स बोले- Ufff… तेरी अदाएं
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा
इसे भी पढ़ें : Corona से हुई मौतों के मुआवजे पर Supreme court का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : बिहार में 40 हजार से ज्यादा हेडमास्टरों की निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : बाप की करतूत से खौला मां-बेटी का खून, कर दिया…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो








