Palamu : पलामू पुलिस ने TSPC के कुख्यात उग्रवादी उपेंद्र भुईयां को अरेस्ट किया है। वहीं उसकी निशानदेही पर 0.315 बोर की 652 जिंदा गोलियां जब्त की है। पुलिस कप्तान रिश्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि 26 साल का उपेंद्र भुईयां केदल के रास्ते होकर अपने घर पलामू के नागद आने वाला है। SP ने सूचना को गंभीरता से लेते हुये आगे का टास्क एएसपी (ऑपरेशन) राकेश सिंह को दिया। उन्ही के नेतृत्व में गठित टीम केदल के जंगल स्थित सिकंदरा मोड़ पहुंच गई। बीती शाम 7 बजे के करीब पुलिस ने देखा कि केदल की तरफ से एक आदमी चादर ओढ़कर आ रहा है। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया। पुलिस को देखते ही वह शख्स भागने लगा। मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर कोहबरिया जंगल में छिपाकर रखे गये 0.315 बोर की 652 गोलियां बरामद की गई। इस बात का खुलासा आज SP रिश्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया। पुलिस को उसने कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :चादर ओढ़कर चुपके से जा रहा था घर, धराया तो खुला बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :सफाई कर्मियों की हुई मौज, CM ने किया बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :“मंईयां” के लिए खुशखबरी, एक साथ आयेगी दो किस्तें… जानें कब
इसे भी पढ़ें :अंबानी के घरेलू नौकरों की सैलरी जानकर हो जायेंगे हैरान!
इसे भी पढ़ें :JPSC के नये अध्यक्ष नियुक्त, इस नाम पर गवर्नर ने लगाई मुहर
इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना
इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!
इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि पर आस्था की सरिता में अंतिम पावन स्नान
इसे भी पढ़ें :बाबा नगरी में गूंजे जयकारे, CM ये कर गये पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें











