spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महाशिवरात्रि पर आस्था की सरिता में अंतिम पावन स्नान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 6 बजे तक ही 40 लाख श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके थे और दोपहर 2 बजे तक यह संख्या 1.18 करोड़ तक पहुंच गई। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से हुई थी और तब से लेकर अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। यह धार्मिक अनुष्ठान संस्कृति और अध्यात्म का विराट संगम बन गया। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मीडिया से कहा कि “संगम पर सनातन की अद्भुत झलक देखने को मिली। तमाम राजनीति और नकारात्मकता के बावजूद 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अब समय आ गया है कि हम यमुना में भी यही शुद्धता लायें। सबने की तैयारी है, अब यमुना की बारी है।” CM योगी आदित्यनाथ ने पूरे आयोजन पर सीधी नजर रखी। गोरखपुर मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से वे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहे और हर गतिविधि पर अपडेट लेते रहे। यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने मीडिया से कहा “यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन परंपरा की वैश्विक प्रस्तुति है। बिना किसी बड़ी त्रासदी के यह कुंभ संपन्न हो रहा है। हमने रेलवे के साथ मिलकर हर दिन लाखों यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाया। यह हमारे लिए चुनौती नहीं, बल्कि एक अवसर था।” इधर, महाकुंभ 2025 अब अपने शुभ समापन की ओर है। यह सिर्फ 45 दिनों की यात्रा नहीं थी, बल्कि संस्कृति, भक्ति और परंपरा का एक अनूठा संगम था, जिसकी गूंज आने वाले वर्षों तक सुनाई देगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...