Ranchi : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चुटूपालु खिराबेड़ा में शिव शक्ति समिति के बैनर तले धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के साथ शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव, बजरंगबली, भूत-पिशाच और शिव-गणों के रूप में सजे भक्तों ने जब टोल प्लाजा तक नृत्य करते हुये जयकारे लगाये तो पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। बारात चुटूपालु शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रात्रि में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में समाजसेवी विनोद गुप्ता, सत्यनारायण सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुये। शिवरात्रि उत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष विनोद महतो, सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नितेश साहू, संरक्षक राजू कुमार सिंह समेत समिति के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाकालेश्वर धाम, उलातू सहित अन्य शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चना हुई। भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी सहित कई विशिष्ट लोग शामिल हुये। सुनें क्या बोले भक्त….
चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





