Deoghar : देवघर एयरपोर्ट से सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम के दरबार में पहुंचे CM हेमंत सोरेन ने माथा टेका और झारखंडवासियों के लिये सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। शिवधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते हर-हर महादेव के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। बाबा नगरी में शिव बारात के ऐतिहासिक समागम में CM हेमंत सोरेन शामिल हुये। केएनएन स्टेडियम परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव बारात को भव्य रूप से रवाना किया गया। CM ने कहा, “यह सिर्फ शिव बारात नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का संगम है। झारखंड सरकार इसे और भव्य बनाने के लिये कृतसंकल्पित है।” झारखंड की संस्कृति को जीवंत बनाते इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और कलाकार शामिल हुये। शिव बारात में अद्भुत झांकियों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर CM हेमंत सोरेन का जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जोरदार स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…
इसे भी पढ़ें :मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की जांच अब SIT के हवाले
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…
इसे भी पढ़ें :मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की जांच अब SIT के हवाले












