Bihar : बिहार के गया जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोमोज की दुकान चलाने वाले एक युवक पर इल्जाम है कि वह नाबालिग लड़कियों को पहले अपने भरोसे में लेता था, फिर उनके साथ महापाप (यौन अपराध) करता था और उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर देता था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी ने आखिरकार पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एक नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बहन को आरोपी ने अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। शिकायत मिलते ही बांकेबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद गया पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये विशेष टीम गठित की और कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक गई। लगातार बढ़ते दबाव के बीच आरोपी आखिरकार पटना पहुंचा और फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। अब गया पुलिस की टीम उसे अपने साथ लाने के लिये पटना रवाना हो चुकी है।
स्पीडी ट्रायल के जरिये दिलायेंगे सख्त सजा
मगध प्रक्षेत्र के IG विकास वैभव ने मीडिया को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कई राज्यों में अभियान चलाया गया था। पुलिस की कार्रवाई से घबराकर उसने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह की वारदात अन्य लड़कियों के साथ भी की थी। जांच के दौरान सामने आने वाले हर तथ्य और डिजिटल साक्ष्य को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी जानकारी हो, तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करे।
इसे भी पढ़ें : 20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…
इसे भी पढ़ें : 25 BDO को मिली सरकारी गाड़ी, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…
इसे भी पढ़ें : स्पीड पोस्ट से आया लेटर, दुमका कोर्ट में मची खलबली…
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन








