spot_img

प्रेमी जोड़े को मा’रा-पी’टा, सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला को प्रेम संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इल्जाम है कि दोनों के साथ मारपीट की गई, उनका सिर मुंडवा दिया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुये पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

महिला से मिलने पहुंचा था युवक

पुलिस ने मीडिया को बताया कि बंजरिया थाना क्षेत्र की पचरूखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला निवासी युवक सोमवार देर शाम सिसवा पूर्वी पंचायत के कचहरिया टोला निवासी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों को पकड़ने के बाद भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनका सिर मुंडवाया गया और गांव में घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जबकि किसी ने भी भीड़ को रोकने की कोशिश नहीं की। दोनों को सरपंच पति के घर ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पीड़ित महिला के बयान के आधार पर बंजरिया थाना पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित युवक के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि भीड़ द्वारा कथित मारपीट और सार्वजनिक अपमान के मामले की जांच अलग से की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पाटलिपुत्र ISBT से मेट्रो सेवा शुरू, 25 मिनट में पूरी होगी यात्रा, किराया केवल…

इसे भी पढ़ें : मोमोज खिलाकर नाबालिगों के साथ करता था महापाप, फिर क्या हुआ…जानें

इसे भी पढ़ें : 20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…

इसे भी पढ़ें : 25 BDO को मिली सरकारी गाड़ी, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग...

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर...

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुये अमोनिया गैस...

झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई...

झारखंड विजन 2050 को नई रफ्तार, देश-विदेश के उद्योगपति होंगे शामिल…

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य ‘विजन...